अगर अब नहीं करोगे, तो कब करोगे ? 14 से 26 उम्र वाले

By Olivia

Published on:

ZindagiBadalSaktiHai

यह आर्टिकल है उन युवाओं के लिए जो आज अपनी जिंदगी के सबसे बेहतरीन समय में जी रहे हैं। जो अपने शरीर में असंख्य ऊर्जा महसूस करते हैं। जिनकी आंखों में चमक है, चेहरे पर निखार है और जिनके पास सारी संभावनाओं का खजाना है।

आप जिस उम्र में हैं, यह वही वक्त है जब आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। यह जवानी का सबसे शानदार पल है। यह समय केवल कुछ वर्षों का है। फिर धीरे-धीरे आपकी दुनिया बदलने लगेगी। बाल सफेद होने लगेंगे। फ्रेंड सर्कल छोटा होता जाएगा और जीवन की दौड़ में हर कोई अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाएगा। जो भी बड़े सपने आज आपके दिमाग में हैं, बड़ी कार, बड़ा घर, नाम, पहचान, इस वक्त से बेहतर समय कभी नहीं मिलेगा इन सपनों को हकीकत बनाने के लिए। आपको आज फैसला करना होगा कि क्या आपको खुद पर काम करना है या फिर फैशन और डिस्ट्रैक्शन में अपनी ऊर्जा गवाना है।

इतिहास के ज्यादातर महान काम इसी उम्र में हुए हैं या फिर इसी उम्र में उनकी नींव रखी गई थी। अगर आज आपके मन में कोई टारगेट नहीं है तो आप अपने समय को गवा रहे हैं। आज जो आप काम करेंगे वही आपके आने वाले भविष्य को आकार देगा। स्वामी विवेकानंद ने कहा था जवानी जिंदगी का सबसे बेहतरीन समय है। इसी दौरान आप जितने बड़े रिस्क ले सकते हैं उतने आप पूरी जिंदगी में नहीं ले पाएंगे। 

आज जो भी गलत फैसले लेंगे उनका असर आपके पूरे जीवन पर पड़ेगा। आपकी सबसे बड़ी ताकत है आपका फोकस। आज अगर आप सही दिशा में मेहनत करते हैं तो आपके सपने सच हो सकते हैं। यह सिर्फ मेहनत का खेल है। आप जिस भी फील्ड में हो उसमें आपको सबसे बेहतरीन बनना है। अपने सपनों के लिए मेहनत करें क्योंकि आपका आत्मविश्वास ही आपको सफलता तक ले जाएगा। अगर आप हार जाते हैं तो भी निराश मत होइए क्योंकि हार के बाद जो सीख मिलती है वही आपको भविष्य में मदद करेगी। जो आपकी मंजिल है उस तक पहुंचने के लिए खुद पर विश्वास रखना सबसे जरूरी है। याद रखें जब आप खुद पर विश्वास नहीं करते तो आप किसी भी बाहरी ताकत पर विश्वास नहीं कर सकते। आपको जो भी डिस्ट्रैक्शंस हैं वे सिर्फ वक्त बर्बाद करने के तरीके हैं। अपने समय को सही दिशा में लगाकर ही आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक अपनी मंजिल तक ना पहुंच जाओ।

आपके अंदर छिपी हुई ताकत को पहचानिए और उसे बाहर लाकर अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करें। याद रखिए कोई भी कठिनाई आपको रोक नहीं सकती। जब तक आप खुद पर विश्वास करते हैं, समय नफरत नहीं करता, वह हर किसी को उसी तरह देता है। आपकी मेहनत और फोकस ही आपकी सफलता की कुंजी है। आज जितनी मेहनत करेंगे, वह कल आपकी दुनिया को बदल देगी। तो उठिए, जागिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम शुरू करिए। यह समय आपकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन समय है। इसे गवाह मत दीजिए। 

आपको Ignore करने वाली लड़की आपके कदम चूमेगीबस ये करो ?

Olivia

Leave a Comment